वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि इस खुमार में उनकी जान भी जा सकती है। सोशल मीडिया के युग में रील्स बनाने के जुलूल ने जिंदी बेहद ही सस्ती कर दी है तो वहीं जो एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली इलाके में एक ही परिवार के चार लोग हरगांव रेल खण्ड पर रील बनाते समय ट्रेन की जद में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया है।
लहरपुर मोहल्ला शेख टोला निवासी रहमान अंसारी के पुत्र मोहम्मद अहमद (26), मोहम्मद अहमद की पत्नी आयशा (24) और बेटा अब्दुल्ला(2) की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया।