Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

‘साहब! मुझे मेरी मां से बचाइए, 4 लाख लेकर बेच दिया

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. चिलुआताल थाना क्षेत्र स्थित आसरा आवास में रहने वाली एक युवती ने अपनी मां पर उसे बेचने का आरोप लगाया है. पीड़ित युवती का कहना है कि शादी के नाम पर मां ने अपनी सहेली की मदद से उसे चार लाख रुपए में हरियाणा के एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया. ससुराल जाने पर उसको खुद के बेचे जाने की जानकारी हुई. तब वह किसी तरह से भाग कर गुरुवार को गोरखपुर पहुंची. पीड़ित युवती ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब! मुझे मेरी मां से बचाइए. उसने मुझे बेच दिया है.

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह महेश्वरा पुल के पास बने आसरा आवास में रहती है. उसकी कुल 6 बहने हैं. दो बहनों की शादी हो गई है. उसके पड़ोस में एक महिला रहती है. जो कि वह गरीब व अनाथ बेटियों की शादी फ्री में करवाती है. साथ ही अपने पास से पैसा लगा करके सारा खर्चा खुद उठाती है. पीड़िता ने बताया कि महिला ने उसकी भी शादी करने की बात उससे कही.

ससुरालवालों ने गलत काम करने का बनाया दबाव

इसके बाद पीड़िता की मां ने उससे बात की. युवती की शादी हरियाणा में एक युवक से तय होने की बात करके शादी की ररस्म पूरी करके विदाई करवा दी गई. वहां जाने पर कथित ससुरालवालों ने उससे गलत काम करने का दबाव बनाया, लेकिन जब उसने विरोध किया और उनकी बात नहीं मानी तो उसकी लगातार पिटाई होने लगी.