Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में तापमान जीरो डिग्री से नीचे बरकरार

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को भी तापमान जीरो डिग्री से नीचे रहा, सुबह 10 बजे न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से कश्मीर में ठंड से हालात और खराब हो गए। मौसम विभाग ने महीने के आखिर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण कश्मीर घाटी में रात के तापमान में और गिरावट देखी गई। कश्मीर इस समय 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है, ये कड़ाके की ठंड के दिन होते हैं। 21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिनों के 'चिल्लई-कलां' के दौरान बर्फबारी की संभावना ज्यादा होती है और पारा काफी गिर जाता है।

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार तक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार रात या गुरुवार सुबह के दौरान अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जिसके बाद शुक्रवार तक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।