Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी

कश्मीर अब भी शीतलहर की चपेट में है और घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। 

मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे और अधिकतम  तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कश्मीर वर्तमान में ‘‘चिल्लई- कलां’ की चपेट में है, जो सर्दियों के दौरान सबसे कठोर समय होता है।21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिनों के ‘चिल्लई- कलां’ के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है और तापमान में काफी गिरावट आती है। 

‘चिल्लई- कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होता है, जिसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्लई- खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्लई -बच्चा’ होता है।