Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

बारामूला में सुरक्षा बलों की घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी

कश्मीर में आतंकियों के साथ चल रहे सुरक्षा बलों के मुठभेड़ के मामले में आईजी विधि कुमार बर्डी ने शनिवार को कहा कि बीती शुक्रवार देर रात को शुरू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकियों को भी मार गिराया गया है, लेकिन मरने वाले आतंकियों की संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। शुक्रवार देर रात उत्तरी कश्मीर जिले के पट्टन इलाके के चक टापर क्रेरी में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान के लिए गए थे, तभी आतंकियों ने सुरक्षा दल पर गोलीबारी करनी शरू कर दी और उसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।