Breaking News

दिल्ली: सरकारी दफ्तरों में दिन में बंद रहेंगी लाइट्स, AC चलाने के भी बदले नियम     |   सिद्धारमैया की फ्लाइट खराब मौसम के चलते दिल्ली की जगह जयपुर रुकी     |   'U23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन', PM मोदी का X पोस्ट     |   जम्मू-कश्मीर के राजौरी वन क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण जंगल में आग लगी     |   BJP में नई और युवा टीम के गठन की तैयारियां तेज, नितिन नवीन कर रहे राज्यों का दौरा     |  

Sant Sansad 2026: धर्मांतरण जैसी गंभीर बीमारी का मूल नाश करना जरूरी है — सत्यपाल सिंह

नई दिल्ली में 16 मई को NETWORK-10 द्वारा ‘संत संसद’ कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए संतों, धर्माचार्यों ने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से जुड़े अहम विषयों पर मंथन किया। इस विशेष आयोजन में सामाजिक समरसता, जातिवाद के दुष्प्रभाव, धर्मांतरण की चुनौतियां, तीर्थ स्थलों के विकास और भारत की आध्यात्मिक तथा आर्थिक शक्ति जैसे मुद्दों पर भी संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संत समाज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
 
इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह भी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'धर्मांतरण जैसी गंभीर बीमारी का मूल नाश करना जरूरी है, इसके लिए संस्कार-संस्कृति को पुनः जागृत करने की जरूरत है। धर्मांतरण का कारण धर्म को न समझना है। धर्मांतरण की समस्या भेदभाव के कारण उत्पन्न हुई है। अंत में उन्होंने कहा कि धर्म वो है जिसे भगवान ने चलाया है।'