Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

एसकेएम ने किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की, चंडीगढ़ पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को लेकर जारी की एडवाइजरी

संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में उनके प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले कई किसान नेताओं को हिरासत में लेने की पंजाब पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। एसकेएम ने एक बयान जारी कर दावा किया कि पुलिस ने बलबीर सिंह राजेवाल, रुल्दू सिंह मनसा, गुरुमीत सिंह भाटीवाल, नछत्तर सिंह जैतों, वीरपाल सिंह ढिल्लों, बिंदर सिंह गोलेवाल, गुरनाम भीखी और हरमेश सिंह ढेसी सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया कि सुचारू यातायात और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ सड़क हिस्सों पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सकता है। जिन रास्तों पर यातायात नियम लागू किए जा सकते हैं उनमें जीरकपुर बैरियर, फैदान बैरियर, सेक्टर 48/49 की डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 49/50, सेक्टर 50/51 (जेल रोड), सेक्टर 51/52 (मत्तौर बैरियर), सेक्टर 52/53 (काझेरी चौक), सेक्टर 53/54 (फर्नीचर मार्केट), सेक्टर 54/55 (बधेरी बैरियर), सेक्टर 55/56 (पलसोरा बैरियर), नया गांव बैरियर और मुल्लांपुर बैरियर शामिल है। इसके अलावा प्रशासन ने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों या किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।