Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने केरल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित समारोह में केरल के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन जामदार ने सुबह 10.30 बजे उन्हें शपथ दिलाई।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आरिफ मोहम्मद खान की जगह ली है। आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कैबिनेट मंत्री और अलग-अलग राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

आर्लेकर बुधवार को केरल की राजधानी पहुंचे और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री विजयन, केरल विधानसभा अध्यक्ष ए. एन. शमसीर और मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

पिछले हफ्ते भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया था और निवर्तमान राज्यपाल आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया था।