Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

राजस्थान उप-चुनाव: विधानसभा की सात सीटों पर मतगणना जारी

राजस्थान में विधानसभा की सात सीट पर हुए उप-चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। राज्य की झुंझुनूं, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था।

सात जिला मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। इसके लिए 98 टेबल लगाई गई हैं।

सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 141 राउंड में मतगणना होगी। सभी मतगणना की जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।