Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

राजस्थान: अजमेर में बारिश का दौर जारी, लोग परेशान

राजस्थान के अजमेर में शुक्रवार को भारी बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है, जिससे इलाके में यातायात सेवा पूरी तरह से बाधित हो गया। अजमेर में गुरुवार को भी भारी बारिश हुई। यहां के मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार शाम 5.30 बजे तक 19.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों में जोधपुर और बाड़मेर समेत राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। अगले चार से पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। अगले चार-पांच दिनों तक दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कभी भारी तो कभी बहुत भारी बारिश जारी रहने की काफी संभावना है।