Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह की सरगना महिला और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरोह की सरगना की पहचान अमृतसर के इब्बन कलां गांव की मनदीप कौर (27) के रूप में हुई है। बाकी आरोपितों की पहचान अमृतसर के छेहरटा में जनता कॉलोनी के निवासी आलम अरोड़ा (23) और मनमीत उर्फ ​​गोलू (21) और तरनतारन के 18 साल के युवक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मनदीप का एक व्यक्ति के साथ संबंध था, जिसने उसे पाकिस्तान के तस्करों से मिलवाया था।

मनदीप का पैतृक घर तरनतारन के सीमावर्ती गांव खालरा में है, जो भारत-पाक सीमा पर लगी बाड़ से करीब 2 किलोमीटर दूर है। जांच में यह भी पता चला है कि मनदीप कभी-कभी पुलिस की वर्दी पहनकर पुलिस अधिकारी का रूप धारण कर नापाक गतिविधियों को अंजाम देती थी। महिला ड्रग तस्कर के द्वारा ड्रग कार्टेल चलाने के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद, डीसीपी जांच रविंदर पाल सिंह संधू की देखरेख में पुलिस टीमों ने पुलिस पार्टी के साथ अमृतसर के छेहरटा से मंदीप, आलम और मनमीत को गिरफ्तार किया।