Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

पंजाब: मोगा में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के मोगा में देर रात करीब 10 बजे अमृतसर रोड पर ऑल्टो कार और स्विफ्ट के बीच जोरदार टकर हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मोगा में लोहारा गांव के पास हुआ।

सभी घायलों को समाज सेवा सुसाईटी और एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दो मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। अमृतसर रोड पर ये हादसा उस वक्त हुआ जब लुधियाना से शादी समारोह से वापिस आ रही एक कार दूसरी तरफ से आ रही गाड़ी से टकरा गई।

मोगा नगर निगम के मेयर और समाज सेवा सोसायटी के मेंबर बलजीत सिंह ने बताया कि एक युवक की हालत बहुत नाजुक थी उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। वही दो घायलों को रेफर कर दिया गया है इनमें एक महिला भी है।