Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

कोलकाता में CM ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में संतों के अपमान पर घमासान छिड़ा है. इसके खिलाफ विरोध जताने साधु संत सड़क पर उतर चुके हैं. सीएम ममता बनर्जी की टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं. संत स्वाभिमान यात्रा को विश्व हिंदू परिषद का समर्थन हासिल है. दरअसल, 19 मई को जलपाईगुड़ी में रामकृष्ण मिशन के आश्रम पर हमला हुआ था.

आरोप है कि हमलावरों ने बंदूक की नोक पर संतों- कर्मचारियों से मारपीट की. इसे लेकर बीजेपी ने ममता सरकार को घेरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैली में आरोप लगाया कि वोटबैंक के लिए ममता संतों को धमका रही हैं. ममता बनर्जी ने सफाई दी और दावा किया कि वो रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के ख़िलाफ़ नहीं है.