Breaking News

दिल्ली: सरकारी दफ्तरों में दिन में बंद रहेंगी लाइट्स, AC चलाने के भी बदले नियम     |   सिद्धारमैया की फ्लाइट खराब मौसम के चलते दिल्ली की जगह जयपुर रुकी     |   'U23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन', PM मोदी का X पोस्ट     |   जम्मू-कश्मीर के राजौरी वन क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण जंगल में आग लगी     |   BJP में नई और युवा टीम के गठन की तैयारियां तेज, नितिन नवीन कर रहे राज्यों का दौरा     |  

बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बने प्रेम कुमार, CM नीतीश कुमार ने दी बधाई

सीनियर बीजेपी नेता डॉ. प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के 18वें स्पीकर चुने गए हैं। उन्हें विपक्षी विधायकों का भी समर्थन मिला। प्रेम कुमार ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। वे अकेले ही इस पद के लिए दावेदार थे इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा था। विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव के बाद प्रेम कुमार ऐसे तीसरे नेता हैं जो भाजपा कोटे से स्पीकर बने हैं। 

इसके पहले जदयू के दो स्पीकर उदय नारायण चौधरी और विजय कुमार चौधरी रह चुके हैं।  प्रेम कुमार को स्पीकर चुने जाने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पूरे सदन की ओर से प्रेम कुमार जी को बधाई देता हूं। उनके पास लंबा अनुभव है और वे सदन के कामकाज में पूरा सहयोग करेंगे। मैं अनुरोध करता हूं कि पूरा सदन एक बार खड़ा होकर उन्हें सम्मान दे।