Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सरकारी अस्पताल में बिजली की कटौती, डॉक्टर मोबाइल टॉर्च से कर रहे है इलाज

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के मोलकालमुरु तालुक अस्पताल में लगभग एक सप्ताह से बिजली की समस्या बनी हुई है।

सरकारी अस्पताल के कर्मचारी टॉर्च और मोमबत्ती की रोशनी में काम करते हैं। लगभग 100 बेड वाले अस्पताल की दुर्दशा की अनदेखी को लेकर लोग स्वास्थ्य विभाग को कोस रहे हैं। 

करीब एक हफ्ते से जनरेटर की मरम्मत नहीं होने से अस्पताल प्रशासन पर बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगा है।

विधायक एन.वाई. गोपालकृष्ण का दावा है कि अस्पताल में केवल 100 किलोवाट का जनरेटर है, जबकि अस्पताल में 100 से ज्यादा बेड हैं और 250 किलोवाट जनरेटर की जरूरत है।