Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

बदलापुर एनकाउंटर पर सियासी संग्राम, शिवसेना ने बांटी मिठाई

महाराष्ट्र के बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपित अक्षय शिंदे की सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बदलापुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर मिठाइयां बांटीं। पार्टी कार्यकर्ता सीएम एकनाथ शिंदे के शासन की प्रशंसा करते हुए पोस्टर लिए नजर आए।

24 साल के अक्षय शिंदे पर ठाणे जिले के बदलापुर शहर के स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। बदलापुर के स्कूल में सफाई कर्मचारी शिंदे को स्कूल के शौचालय में दो लड़कियों का यौन शोषण करने के पांच दिन बाद 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।