Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

भारत रत्न क्लब के सचिव की हत्या के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

त्रिपुरा पुलिस ने भारत रत्न क्लब के सचिव दुर्गा प्रसन्न दास की हत्या के मुख्य आरोपित को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे अगरतला लेकर आई है।

पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट थाने के केस नंबर 37 के सिललिले में विकी देब हत्याकांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर गुवाहाटी से लाया गया है। अधिकारी ने बताया कि जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

भारत रत्न क्लब के सेक्रेटरी दुर्गा प्रसन्न दास की 30 अप्रैल को अगरतला के शालबागान इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।