Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

ब्रजेश पाठक और मनोज पाण्डेय का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं सपा प्रमुख

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को विकास से कोई मतलब नहीं है और वे केवल तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। वहीं, मनोज पाण्डेय ने रामभक्तों पर गोली चलवाने और राम मंदिर दर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार के दौरान जाति और क्षेत्र के आधार पर विकास कार्य किए जाते थे, जबकि योगी सरकार में प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। काशी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वाराणसी अब वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव काशी गए, लेकिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन तक नहीं किए और अब उसी नगरी के विकास पर सवाल उठा रहे हैं। पाठक ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले आज सनातन धर्म पर ज्ञान दे रहे हैं।

'रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज राम-शिव की बात कर रहे'

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अयोध्या में निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और भगवान राम व शिव के अस्तित्व पर सवाल उठाए, वे आज मंदिरों और सनातन धर्म की बात कर रहे हैं।

मनोज पाण्डेय ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ने अपने विधायकों को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने से रोका था। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वालों के लिए भगवान श्रीकृष्ण, भगवान राम और भगवान शिव सभी पूजनीय हैं। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि यह योगी सरकार का ही प्रभाव है कि अब ऐसे लोग भी राम और शिव की बात करने लगे हैं।