Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

पटना में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, विधानसभा में घुसा पानी, ट्रेन सेवा प्रभावित

Bihar: भारी बारिश के कारण पूरा बिहार बाढ़ से जूझ रहा है। सड़कें घुटनों तक पानी में डूबी हैं। पटना में रात भर हुई मूसलाधार बारिश से बिहार विधानसभा समेत कई अहम इमारतों और प्रमुख इलाकों में काफी पानी भर गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा।

कामकाज पर जाने के लिए लोग सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ऐसे में लोगों ने बारिश से निपटने की सरकारी तैयारियों और खराब शहरी प्रबंधन पर निराशा जताई। पटना में हालात की गंभीरता आप इस बात से समझ सकते हैं कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास में भी पानी भर गया

वहीं अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि नगर निगम की टीमें पटना में पानी निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और सभी प्रभावित इलाकों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। पटना रेलवे जंक्शन में पटरियों पर पानी भरने की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।