Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर आई पाकिस्तानी महिला, बीएसएफ ने हिरासत में लिया

राजस्थान के गंगानगर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही पाकिस्तान की एक महिला को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि घटना अनूपगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी पार कर भारतीय इलाके में घुसी महिला को बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया।

पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कौशिक ने बताया कि पकड़ी गई 30 साल की महिला ने अपना नाम अमायरा बताया है और वो पाकिस्तान के बलूचिस्तान की रहने वाली है। बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियां अमायरा से पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसका भारतीय सीमा में प्रवेश करने का असली मकसद क्या था? पाकिस्तानी महिला को बीएसएफ ने फिलहाल पुलिस को नहीं सौंपा है।