Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने जारी किया घोषणा-पत्र, कहा- हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रायपुर में बीजेपी के राज्य कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में समारोह के दौरान 'छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 के लिए मोदी की गारंटी' शीर्षक से बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया था।

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 'कृषि उन्नति योजना' शुरू करने का वादा किया है, जिसके तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर (20 सीटें) और 17 नवंबर (70 सीटें) को मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।