Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

प्रधानमंत्री मोदी की गिर राष्ट्रीय उद्यान में सफारी

प्रधानमंत्री सोमवार की सुबह लायन सफारी के लिए गिर राष्ट्रीय उद्यान रवाना हुए। माना जा रहा है कि वे उद्यान में शानदार जानवरों को देखने में दो घंटे से ज्यादा समय बिताएंगे। जंगल सफारी के लिए उनके साथ केंद्रीय वन मंत्री और वन विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात में जूनागढ़ के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने रविवार को सिंह सदन में रात्रि विश्राम किया। ये यात्रा पीएम मोदी की दो दिनों की गुजरात यात्रा का हिस्सा है, जिसमें सोमनाथ और गिर का दौरा भी शामिल है।

रविवार को उन्होंने सोमनाथ में अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। इनमें एक नए मंदिर का उद्घाटन और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक भी शामिल थी।