Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

साइबर धोखाधड़ी के मामले में ओडिशा पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने क्रिप्टो, स्टॉक और आईपीओ निवेश धोखाधड़ी से जुड़े साइबर अपराध के कई मामलों में कथित तौर पर शामिल होने के लिए 15 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस के मुताबिक एक गिरोह बेहतर रिटर्न का वादा करने वाली निवेश योजनाओं की आड़ में लोगों को ठग रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य साइबर जालसाजों के खातों में पैसा ट्रांसफर करके लोगों से निवेश के लिए कहते थे। ये गिरफ्तारियां भुवनेश्वर के एक पीड़ित की तरफ से साइबर क्राइम यूनिट में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गईं।