Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

ओडिशा: जेल में कैदियों तक ड्रग्स पहुंचाने के लिए टेनिस बॉल का इस्तेमाल

ओडिशा में भुवनेश्वर के झारपड़ा जेल में कैदी अपने साथियों से बेहद खास और नए तरीके से गांजा हासिल कर रहे थे। हालांकि हाल ही में उनकी किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया। गांजे को टेनिस बॉल के अंदर छिपाकर जेल परिसर में फेंका जा रहा था।

जेल के बाहर से टेनिस बॉलों के जेल के अंदर गिरने से ये गुप्त जानकारी मिली कि जेल में खुलेआम गांजा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद कर्मचारियों ने आगे की जांच शुरू की।

टेनिस बॉल को ज़्यादातर देर रात जेल के अंदर फेंका जाता था और सुबह कैदी इन्हें इकट्ठा कर लेते
थे। जेल राजधानी भुवनेश्वर के बीचों-बीच होने की वजह से कैदियों के दोस्तों के लिए तस्करी का सामान पहुंचाना आसान हो जाता था।