Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

आतंकवादी घुसपैठ मामले में एनआईए ने जम्मू में 12 जगहों पर छापे मारे

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी घुसपैठ के एक मामले में जम्मू में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि 12 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों के अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की सूचना के आधार पर पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। घुसपैठ कराने में जम्मू क्षेत्र के गांवों में मौजूद आतंकवादियों के मददगारों ने मदद की।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आतंकवादी घुसपैठ से जुड़े मामले में रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी 12 जगहों पर चल रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत में पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ से जुड़े हाल ही में दर्ज कई मामलों के सिलसिले में जम्मू संभाग में 12 स्थानों पर छापे मारे हैं।

पुलिस और अर्धसैनिक सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए के अधिकारी रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में परिसरों की तलाशी ले रहे हैं। आतंकवादियों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।