Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर 'मुंबईचा राजा' का विसर्जन किया गया

मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर 'मुंबईचा राजा' (भगवान गणेश की मूर्ति) का विसर्जन किया। इसके साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े। इस दौरान भव्य कार्यक्रम में भगवाण गणेश की प्रतिमा को विदाई दी गई।

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को देखने के लिए समुद्र तट पर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। अधिकारियों ने बताया कि जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुंबई में 24 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।