Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, कई इलाकों में झमाझम बारिश

New Delhi:  दिल्ली समेत एनसीआर के लोगों को सुबह भीषण गरमी से बड़ी राहत मिली, सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। जिसके बाद कई इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली के जंतर-मंतर, महात्मा गांधी मार्ग समेत कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। वहीं नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाएं चलीं, दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार देर रात मंडी हाउस समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, बीते 24 घंटे में तापमान 5.7 डिग्री गिर गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 2 से 7 जुलाई के बीच मौसम में लगातार बदलाव आएगा। 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसका असर देर रात 2 जुलाई या 3 जुलाई की सुबह दिख सकता है, इन दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

अगले कुछ दिन दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच जाएगा।