Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मणिपुर: सड़क दुर्घटना में बीएसएफ के तीन जवानों की मौत, 13 अन्य जवान घायल

मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में एक ट्रक के खाई में गिरने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कम से कम तीन जवानों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मृतकों के शव सेनापति के जिला अस्पताल में रखे गए हैं। बीएसएफ के घायल जवानों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।

राजभवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिसमें बीएसएफ के तीन जवानों की जान चली गई। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।”