Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू किया

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के 74वें जन्मदिन पर इंफाल में दो सप्ताह तक चलने वाले स्वच्छता अभियान 'स्वच्छता ही सेवा' की शुरुआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा, "आज अपने आदरणीय प्रधानमंत्री मोदीजी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर मैं अपनी तरफ से और अपनी सरकार की तरफ से और अपने मणिपुरीवासियों की तरफ से जन्मदिन का मुबारक देता हूं और मोदीजी के जन्मदिन पर ल़ॉ के साथ, पब्लिक के साथ स्वास्थ्य की सेवा के साथ के हिसाब से सेलिब्रेशन करें इसलिए आज हमने स्वास्थ्य की सेवा, मंत्रियों के साथ एमएलए के साथ मिलकर लॉन्च किया है। इसे हम दो अक्टूबर तक जारी रखेंगे।"