Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

केरल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 3 की मौत, कई घायल

केरल के इडुक्की जिले के पुल्लूपारा इलाके में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तंजावुर से मावेलीकारा जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बस में कुल 34 लोग सवार थे। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ।

घायलों का उपचार जारी

पुलिस के अनुसार, मृतकों के शव मुंडाकायम के एक निजी अस्पताल में भेजे गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं है। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।