Breaking News

निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |   राम मंदिर दान चोरी मामला, SIT जांच में लापरवाही के सबूत मिले     |   अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे     |   WB: बैंक अकाउंट्स फ्रीज होने पर तृणमूण कांग्रेस ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया     |  

Union Budget 2024: महाराष्ट्र के किसानों को जीएसटी में राहत की उम्मीद

केंद्र सरकार हफ्ते भर से कम समय में बजट पेश करने जा रही है। महाराष्ट्र के किसानों को उम्मीद है कि बजट में सरकार उनके हित में फैसले लेगी। किसानों ने मांग की है कि बीज, खाद, खेती की मशीनें और दूसरे सामानों पर जीएसटी न लगे।

सुरेश पाटिल काले ने कहा, "ये मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट है। मुझे आशा है कि सरकार किसानों को जीएसटी से राहत देगी। सरकार को ये पक्का करना चाहिए कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले, ताकि उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत न पड़े।" एनडीए सरकार का पहला बजट इस महीने की 23 तारीख को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन पेश करेंगी।