Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं शुरू, नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हुईं। पहला पेपर देने के लिए कई छात्र-छात्राएं भोपाल के एक केंद्र पर इकट्ठा हुए। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की एक लेक्चरर ने कहा "आज 12वीं का हिंदी का पेपर है। 171 बच्चें हैं हमारे और नौ रूम में 20-20 बच्चों को बैठा दिया गया है। पूरी व्यवस्था अच्छी चल रही है।"

12वीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। छात्रों के लिए रिपोर्टिंग टाइम, पहचान पत्र समेत कई दस्तावेजों को लेकर प्रशासन की तरफ से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। पहले दिन परीक्षा देने पहुंचे कुछ छात्र घबराते दिखे जबकि कुछ छात्रों की माथे पर शिकन तक नहीं थी।

पहला पेपर हिंदी का है। उसके बाद आठ फरवरी को इंग्लिश और 10 फरवरी को ड्राइंग का पेपर होगा। 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नौ मार्च को उर्दू और मराठी के पेपर के साथ खत्म होंगी।