Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मध्य प्रदेश: उज्जैन में महिला से बलात्कार, अज्ञात लोगों ने वीडियो बना किया वायरल

मध्य प्रदेश में उज्जैन के आगर नाका इलाके में कूडा बीनने वाली महिला को शराब पिलाने के बाद कथित तौर पर रेप का वीडियो सामने आया है।

कोतवाली इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद ये घटना सामने आई।

पुलिस ने कहा, "उसने उससे शादी करने का वादा किया, उसे शराब पिलाई और फिर उसके साथ बलात्कार किया। लोकेश बाद में मौके से भाग गया। महिला की शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।" पुलिस के मुताबिक वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और उसे प्रसारित कर दिया।