Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मध्य प्रदेश: उमरिया में ग्रामीणों ने खराब सड़क पर फसलें उगाकर विरोध जताया

सेवई गांव मध्य प्रदेश के उमरिया जिला मुख्यालय से बमुश्किल पांच किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन आजादी के इतने साल बाद भी यहां रोड की हालत खस्ता है। गांव के लोगों का आरोप है कि जिला अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

जिला प्रशासन का विरोध लोगों ने सड़क पर फसल उगाकर जताया। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से इसकी मरम्मत नहीं हुई है।

वहीं, डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर का दावा है कि ये मामला हाल ही सामने आया है। हालांकि उन्होंने जल्द ही सड़क बनाने और मरम्मत का काम शुरू करने का वादा किया है। प्रशासन के इस दावे के बाद गांव के लोगों को उम्मीद है कि अधिकारी इस बार खोखले वादे करने के बजाय कार्रवाई करेंगे।