Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मध्य प्रदेश: ट्रक-ऑटो रिक्शा की टक्कर में सात लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।

दमोह के एसपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि ये हादसा मंगलवार दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच समन्ना गांव के पास हुआ। घायलों को सड़क पर बनाए गए स्पेशल कॉरिडोर के जरिए जबलपुर पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मी और गांव के लोग मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे।