Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मध्य प्रदेश: बुरहानपुर में रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर मिले, जांच जारी

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के पास रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर मिले हैं। बुरहानपुर जिले के पास सागफाटा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रख दिया था। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने पीटीआई वीडियो को बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इसकी जांच कर रही है।

सीनियर रेलवे अधिकारी ने कहा कि ट्रैक पर 10 डिटोनेटर मिले थे। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।जब ट्रेन डिटोनेटर के पास से गुजरी, तो लोकोपायलट ने विस्फोट की आवाज सुनी और तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ये ट्रेन सेना की स्पेशल ट्रेन थी जो जम्मू कश्मीर से कर्नाटक जा रही थी। घटना 18 सितंबर बुधवार की बताई जा रही है।फिलहाल एटीएस समेत दूसरी जांच एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि 10 से 12 लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच चल रही है।