Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Budget 2024: कोलकाता में लोकल ट्रेनों यात्रियों को बेहतर सुविधाओं, ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की आस

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के लोकल ट्रेन यात्रियों को केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन इस महीने की 23 तारीख को बजट पेश करेंगी। सियालदह-बडग-बडग रूट के यात्रियों का कहना है कि ज्यादा भीड़ के वक्त ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और ओवरऑल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की जरूरत है।
 
कई यात्री रेलवे स्टेशनों पर साफ टॉयलेट समेत दूसरी सुविधाएं बेहतर बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनका सफर आसान हो सके। केंद्रीय बजट पेश होने में अब हफ्ते भर से भी कम वक्त बचा है। कोलकाता के लोकल ट्रेन यात्रियों को उम्मीद है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन उनकी मांगें जरूर पूरी करेंगी।