Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

केरल: तिरुवनंतपुरम के कुछ इलाकों में पांच दिन बाद पानी की सप्लाई शुरू

तिरुवनंतपुरम शहर के बड़े हिस्से में पानी की आपूर्ति पांच दिन के बाद बहाल हो गई है हालांकि कुछ क्षेत्रों को अभी भी पाइप से पानी की आपूर्ति बहाली का इंतजार है। केरल वाटर अथॉरिटी ने करमना इलाके में रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए और पानी की मुख्य आपूर्ति लाइन को फिर से बनाने के लिए सप्लाई रोकने की सूचना पहले ही दे दी थी।

करमना में जहां काम चल रहा था वहां के करीबी इलाकों में 50 से ज्यादा परिवार अभी भी दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। पांच दिन तक सप्लाई बाधित रहने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई। देरी की वजह वाल्व का लीक होना था जिसको सुधारने के बाद दोबारा से पंपिंग करनी पड़ी।

पंपिंग का काम रविवार रात 10 बजे से शुरू हुआ। केरल वाटर अथॉरिटी का कहना है कि टैंकों को भरने और सप्लाई पूरी तरह से शुरू होने में कम से कम 48 घंटे लगेंगे। शहर में वाटर सप्लाई में आ रही दिक्कतों की वजह से जिला कलेक्टर ने स्कूलों के साथ-साथ सभी शैक्षणिक संस्थानों में सोमवार को छुट्टी का ऐलान पहले ही कर दिया था।