Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

कर्नाटक: बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 शो से पहले विमानों ने की रिहर्सल

कर्नाटक के बेंगलुरू में एयरो इंडिया शो 2025 की तैयारियां चल रही हैं। आज बेंगलुरू में एयरो इंडिया शो की रिहर्सल की गई। एयरो इंडिया शो 10-14 फरवरी तक बेंगलुरू के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर होगा।

एयरो इंडिया भारत की प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी है, जहां वैश्विक एयरोस्पेस विक्रेता और भारतीय वायु सेना एक के बाद एक एरोबेटिक प्रदर्शनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। 

एयरो इंडिया 2025 से पहले बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने 10 से 14 फरवरी तक येलहंका एयरफोर्स स्टेशन के आसपास कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए हैं. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि इस बड़े इवेंट के दौरान ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने और लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. ये नियम 10 फरवरी की सुबह 5 बजे से 14 फरवरी की रात 10 बजे तक लागू रहेंगे.

एयर शो में आने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे GKVK कैंपस में दी गई फ्री पार्किंग सुविधा का उपयोग करें और वहां से फ्री बीएमटीसी एसी शटल बस लेकर एयरो इंडिया स्थल तक पहुंचे.