Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

जम्मू कश्मीर: कठुआ में सुरक्षा बलों का आतंकवाद रोधी अभियान तेज

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार सुबह तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को बेअसर करने के लिए सुरक्षा बलों ने सोमवार को अपना अभियान तेज कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की तलाशी में एम 4 कार्बाइन असॉल्ट राइफलों की कई मैगजीन और कुछ ग्रेनेड समेत कई सामग्री जब्त की है।

पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात के नेतृत्व में रविवार शाम को हीरानगर सेक्टर में अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह कमांडो, ड्रोन और खोजी कुत्तों की तैनाती के साथ अभियान को और तेज कर दिया गया। पुलिस को पाकिस्तान सीमा से करीब पांच किलोमीटर दूर सान्याल गांव की एक पौधशाला के अंदर आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद विशेष अभियान समूह के साथ मिलकर अभियान शुरू किया गया।