Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के बादामवारी में बनेगा पहला लैवेंडर थीम उद्यान

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के मशहूर बादामवारी पार्क में पहली बार लैवेंडर रोपण अभियान के साथ शानदार बदलाव हो रहा है। इसका लक्ष्य पार्क को एक लुभावने लैवेंडर-थीम वाले उद्यान में बदलना है। लगभग 30,000 लैवेंडर के पौधे को पूरी सावधानी के साथ लगाया जा रहा है। ये पौधे ऐतिहासिक पार्क में सुंदरता और सुगंध की एक नई परत जोड़ेंगे।

इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत लगभग 12,000 लैवेंडर पौधे पहले ही लगाए जा चुके हैं। इसका मकसद मार्च से मध्य अप्रैल तक बादाम के पेड़ों के सीमित फूलों से परे पार्क में फूलों के जरिए रौनक को और बढ़ाना है। हालांकि लैवेंडर की खेती कश्मीर के कई जिलों में बड़े पैमाने पर की जाती है, लेकिन ये अपनी तरह का पहला सार्वजनिक पार्क होगा, जो यहां आने वालों को एक अलग अहसास कराएगा और मनमोहक फूल देखने का मौका देगा।

अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर लैवेंडर को इसके औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। लैवेंडर का पौधा ज्यादा रखरखाव के बगैर भी फलता-फूलता है। ये बात इसे ज्यादा फायदेमंद बनाती है। आने वाले सालों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार ये लैवेंडर पार्क लोगों को अपनी खूबसूरती और खुशबू से कभी न भूलने वाला अहसास कराएगा। बादामवारी के बादाम के फूलों की खूबसूरती के बीच लैवेंडर की महक लोगों को मदहोश कर देगी।