Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

 जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार शाम मुठभेड़ हुई।सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने चटरू के जंगल में तलाश अभियान शुरू किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिए गए हैं और घटना के संबंध में जानकारी का इंतजार है। इस बीच, रियासी जिले के चसाना इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान जारी है, जहां शुक्रवार शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी।