Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

राज्यसभा में सदन के नेता बनाए जा सकते हैं जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा को जल्द ही एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. उन्हें पार्टी की ओर से राज्यसभा में सदन का नेता बनाया जा सकता है. बता दें कि राज्य सभा में सदन के नेता पीयूष गोयल थे,

लेकिन लोकसभा का सदस्य बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. राज्यसभा में सदन का नेता सबसे बड़े संसदीय दल का नेता होता है. सरकार की महत्वपूर्ण बैठक और सदन के कामकाज की जिम्मेदारी उसी की होती है.