Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

जम्मू कश्मीर पुलिस ने यूएपीए मामलों के सिलसिले में राजौरी में कई जगहों पर छापेमारी की

जम्मू कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में सक्रिय आतंकवादियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की। बड़े पैमाने पर की गई तलाशी के दौरान अभियोजन योग्य सामग्री और अहम दस्तावेज बरामद तथा जब्त किए गए हैं। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामलों की जांच के तहत सीमावर्ती जिले के कई इलाकों में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान भी मौजूद रहे। शहर के पास टुंडी तरार में इफ्तिखार हुसैन और उसके भाई मोहम्मद परवाज के घरों पर सुबह लगभग नौ बजकर 50 मिनट पर छापेमारी की गई, लेकिन एक घंटे से ज्यादा समय तक चली छापेमारी के दौरान कुछ भी नहीं मिला। दोनों का एक और भाई मोहम्मद असगर उर्फ ‘बिल्ला’ उर्फ ‘काका’ एक आतंकवादी है, जो नियंत्रण रेखा के पार से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत से मिले वारंट के आधार पर राजौरी, नौशेरा, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुद्धल, मंजाकोट और चिंगस समेत 25 जगहों पर व्यापक छापेमारी की गई। ये छापेमारी पिछले साल पुलिस थाना राजौरी में दर्ज एक मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है।