हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के आरोपों पर आज अहम सुनवाई है. मामला नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री सुनेंगे. नगर निगम शिमला के दफ्तर में यह सुनवाई होगी. आज कुल 52 मामले सुनवाई के लिए लिस्टेड हैं. विवादित मस्जिद में अवैध निर्माण से जुड़ा केस 13वें नंबर पर सुना जाएगा.