Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

आईएचसीएल मुंबई में नए होटल के लिए 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

टाटा समूह द्वारा संचालित इंडियन होटल्स लि. (आईएचसीएल) मुंबई में 330 कमरों वाला एक नया होटल बनाने के लिए 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। आईएचसीएल के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल ने कहा कि 'ताज बैंडस्टैंड' नाम के नए होटल का निर्माण इस साल शुरू होगा और इसे पूरा होने में तीन साल से ज्यादा का समय लगेगा।

इस होटल के शुरू होने से 1,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि 7,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह होटल दो एकड़ के भूखंड पर बन रहा है। इस जमीन पर कभी सी रॉक होटल हुआ करता था, जो 1993 के सीरियल बम धमाकों में क्षतिग्रस्त हो गया था।

आईएचसीएल ने इस जमीन को 680 करोड़ रुपये में खरीदा है। चटवाल ने कहा कि निवेश में भूमि की लागत भी शामिल है और कुछ छोटी-मोटी अनुमतियों को छोड़कर विकास के लिए सभी आवश्यक मंजूरियां मिल गई हैं। सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की मौजूदगी में नए होटल के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया।