Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

MP: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, शिवपुरी में राहत-बचाव के लिए सेना बुलाई गई

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुना, शिवपुरी और श्योपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं।राजधानी भोपाल के कई इलाके भी पानी में डूबे दिख रहे हैं। भोपाल के अल्पना तिराहा इलाके में जलभराव की वजह से यातायात जाम हो गया और आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों के वाहन भी खराब हो गए।

शिवपुरी के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। जिला प्रशासन ने बचाव और राहत के कामों में सेना की मदद मांगी है। कोलारस में फंसे 300 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। कई दूसरे प्रभावित इलाकों में आपातकालीन टीमें भेजी जा रही हैं।

भारी बारिश की वजह से गुना के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। जिला प्रशासन ने कहा है कि वो सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों पर कड़ी नजर रख रहा है और राहत अभियान जारी है।