Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

MP: सतना जिले में भारी बारिश से निचले इलाके पानी में डूबे, शहरी इलाकों में भीषण जलभराव

मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश से निचले इलाके पानी में डूब गए है। रिहायशी इलाकों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है और घरों और कृषि भूमि को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।

बढ़ते जलस्तर की वजह से सतना नदी के किनारे के घाट भी पानी में डूब गए हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और प्रशासन की टीमें बचाव और राहत कार्य के लिए प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं। भारी बारिश ने ज़िले के शहरी इलाकों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। नालों के उफान पर होने से कई रिहायशी इलाकों और अस्पतालों में भी भारी जलभराव हो गया है जिससे लोगों की जिंदगी थम गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले हफ्ते बारिश और तूफान का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और जल निकायों के नजदीक न जाने की अपील की है।