Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

हिमाचल में भारी बारिश के चलते ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, स्कूल बंद, कई सड़कें क्षतिग्रस्त

Himachal Pradesh: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में से सात जिलों में 21 से 23 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बढ़ते जलस्तर की वजह से लोगों को नदियों और नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

भारी बारिश से विजिबिलिटी भी कम सकती है और प्रभावित इलाकों में सड़क यातायात बाधित हो सकता है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, राज्य में कई सड़कें बंद हैं और 40 जलापूर्ति योजनाएं और 26 बिजली के ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। अकेले मंडी ज़िले में ही लगभग 91 सड़कें बंद हैं।

लोगों से घर के अंदर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सभी सुरक्षा सलाह का पालन करने की अपील की गई है। स्थानीय अधिकारी जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हालात पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।