Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, यातायात प्रभावित

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत तबाही मचा रही है। सोमवार शाम तक 24 घंटों में हुई भारी बारिश से राज्य में काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर मकान टूट गए हैं। दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत करीब 795 सड़कें बंद कर दी गई हैं। शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन समेत कई जिलों ने बारिश को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि इस साल राज्य में मौसम संबंधी घटनाएं बहुत ज्यादा हुईं हैं। यहां तक कि हालात जस के तस बने हुए हैं। कुल्लू जिले के बंजार, कुल्लू और मनाली उप-मंडलों में मंगलवार को भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।